शुक्रवार, 17 जून 2016

बन रहा RSS का नया यूनिफार्म, टेक्‍सटाइल कंपनी को 10 लाख ऑर्डर

जस्थान के भिलवाड़ा क्षेत्र के टेक्सटाइल कंपनी को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की ओर से नये यूनिफार्म के लिए 10 लाख ऑर्डर दिया गया है। अब संघ अपने पुराने यूनिफार्म से उकता गया है और नये फैशन ट्रेंड को फॉलो करने के मूड में है।
अब तक तीन बार हुआ है बदलाव
आरएसएस के यूनिफार्म में पहला बदलाव 1939 में हुआ था। उस वक्त हेगड़ेवार संघ के प्रमुख थे और बदलाव के तहत खाकी की जगह सफेद शर्ट लाया गया था। छोटे टेक्सटाइल कंपनी को नये आरएसएस यूनिफार्म बनाने के ऑर्डर मिले हैं। इसके बाद 1973 में बदलाव हुआ जब नॉर्मल की जगह हेवी बूट लाया गया और 2010 में हुए तीसरे बदलाव के तहत कपड़े से बने बेल्ट की जगह चमड़े का बेल्ट संघ में शामिल हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें