गुरुवार, 16 जून 2016

PM ने किया 2 दिवसीय 'राजस्व ज्ञान संगम' का उद्धाटन, जानें- MTD की खासियत

देश भर में कर से जुड़े विभाग सीबीडीटी और सीबीईसी के करीब 250 से ज्यादा अधिकारी इस ज्ञान संगम में हिस्सा ले रहे हैं। इस दो दिवसीय सालाना सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष कर विभाग के शीर्ष अधिकारियों के साथ इन क्षेत्रों से संबंधित महत्वपूर्ण नीतिगत विषयों और नये सुझावों पर संवाद करेंगे। इस दौरान पीएम वैश्विक अर्थव्यवस्था में तेजी से आये बदलाव के मद्देनजर करदाता अनुकूल सेवा में उच्च मानकों को प्राप्त करने के लिये राजस्व अधिकारियों को प्रोत्साहित कर सकते हैं। साथ ही इस परिदृश्य में इन विभागों के समक्ष कुछ चुनौतियों का समाधान करेंगे।
सालाना सम्मेलन को पहली बार राजस्व ज्ञान-संगम नाम दिया गया है।यह पहला मौका है जब दोनों राजस्व बोर्ड सम्मेलन एक साथ कर रहे हैं। अबतक वे अलग-अलग सम्मेलन करते रहे हैं और इन सम्मेलनों में मुख्य अतिथि वित्त मंत्री हुआ करते थे।
इस सम्मेलन में भाग लेने वालों को 'मोदी टैक्स ड्रॉक्ट्रिन (एमटीडी)' के बारे में जानने को मिलेगा जिस पर अभी तक सरकार किसी का ध्यान नहीं गया है, विशेषकर सरकार के काम काज पर नजर रखने वालों का ध्यान इस पर नहीं गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें