राष्ट्रपति का चुनाव भले ही एक साल बाद हो, लेकिन भाजपा ने अभी से इसके लिए जरूरी मतों की गिनती शुरू कर दी है। भाजपा के अंकगणित के अनुसार अगले साल उसे अपने उम्मीदवार को जिताने में कोई समस्या नहीं होगी।
राजग के सहयोगी दलों की सम्मिलित शक्ति अभी से विपक्षी दलों पर भारी है। राष्ट्रपति चुनाव के पहले कुछ राज्यों के विधानसभा चुनावों के बाद राजग की स्थिति और ज्यादा मजबूत होने की संभावना है। वैसे राष्ट्रपति के उम्मीदवार के बारे में भाजपा में अभी तक विचार-विमर्श भी शुरू नहीं हुआ है। भाजपा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आज की तारीख में राष्ट्रपति चुनाव के लिए राजग गठबंधन के पास विपक्षी दलों की तुलना में 22078 वोट अधिक हैं। उन्होंने कहा कि सारे वोटों की गिनती उनके कंप्यूटर पर दर्ज हैं और उसे लगातार अपडेट करते रहते हैं। वैसे मुरली मनोहर जोशी या अन्य संभावित राष्ट्रपति उम्मीदवारों की अटकलों को उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें