शुक्रवार, 10 जून 2016

NRI दूल्हों के जाल में फंसतीं दिल्ली की लड़कियां, पंजाब छूटा पीछे

दिल्ली की लड़कियों को विदेश में रह रहे लड़कों से शादी करने का मोह रखना महंगा पड़ रहा है। NRI दूल्हों के नाम पर ठगी मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के ताजा खुलासे ने पंजाब को भी पीछे छोड़ दिया है। NCW के मुताबिक, NRI दूल्हे पंजाब की बजाय दिल्ली की लड़कियों से शादी को प्राथमिकता दे रहे हैं।
NCW के मुताबिक, पिछले कुछ वर्षों के दौरान ऐसी लड़कियों की संख्या में इजाफा हुआ है, जो एनआरआई लड़कों के साथ शादी के बंधन में बंधी और कुछ महीनों बाद ही उनके उत्पीड़न का शिकार बन गईं।
कई पीड़िताएं ऐसी भी हैं, जो थोड़े समय ही पति के साथ रहने के दौरान गर्भवती हो गई थीं। कुछ महीनों बाद ही पति द्वारा छोड़े जाने से अब उन पर बच्चों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी भी आ गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें