शुक्रवार, 10 जून 2016

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद ने दी छोटा राजन की सुपारी, 4 शूटर गिरफ्तार

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के सबसे बड़े दुश्मन छोटा राजन को एक बार फिर अपनी जान खतरे में दिख रही है। जेल में बंद अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को तकरीबन एक महीने पहले दाऊद के दाहिने हाथ छोटा शकील ने एसएमएस भेजकर उसके कत्ल की धमकी दी थी। अब दिल्ली पुलिस ने चार कॉन्ट्रैक्ट किलर को गिरफ्तार किया है। इन चारों पर छोटा राजन को मारने की साजिश का आरोप है।
पुलिस का कहना है कि चारों कॉन्ट्रैक्ट किलर दिल्ली-एनसीआर के रहने वाले है। पुलिस ने यह भी खुलासा किया है कि ये चारों छोटा शकील के सीधे संपर्क में थे। इन चारों को तिहाड़ जेल से ही गिरफ्तार किया गया है।
यहां पर बता दें कि दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद अंडर वर्ल्ड डॉन छोटा राजन एक बार फिर खौफ के साए में है। उसे अपनी जान को खतरा पहले से लग रहा है।
दरअसल, दाऊद के दाहिने हाथ छोटा शकील ने मई महीने में एसएमएस भेजकर उसके कत्ल की धमकी दी थी। और ये एसएमएस जेल के ही एक अधिकारी को भेजा गया था।
दरअसल दाऊद इब्राहिम के सबसे खास या कहें राइट हैंड छोटा शकील ने छोटा राजन की हत्या करने की कसम खाई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें