शुक्रवार, 19 फ़रवरी 2016

सिमी का मुखिया था देशद्रोह के आरोपी उमर खालिद का पिता!

सिमी का मुखिया था देशद्रोह के आरोपी उमर खालिद का पिता!
सिमी का मुखिया था देशद्रोह के आरोपी उमर खालिद का पिता!
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में संसद हमले के दोषी अफजल गुरु की बरसी पर सांस्कृतिक संध्या आयोजित करने व देशविरोधी नारे लगाने वाले चिह्नित छात्रों की तलाश में देश भर में छापेमारी की जा रही है। जांच में पुलिस को जेएनयू मामले के मास्टरमाइंड उमर खलिद के बारे में अहम जानकारी मिली है। उमर माओवादियों के छात्र संगठन (स्टूडेंट विंग) का सदस्य है। उसका पिता एसक्यूआर इलयासी प्रतिबंधित संगठन सिमी का मुखिया रहा है।

उमर खालिद के पिता सैयद कासिम इलियासी ने कहा कि मुस्लिम होने की वजह से ही उनके बेटे को फंसाया जा रहा है। इलियासी ने कहा कि फिलहाल उनके बेटे के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने उमर खालिद से अदालत के सामने सरेंडर करने की अपील भी की।

इलयासी जामिया के जाकिर नगर में रहता है। जेएनयू से उमर के फरार होने के बाद पुलिस ने जाकिर नगर में भी कई बार छापेमारी की। हाल ही में उसकी लोकेशन जम्मू-कश्मीर व शिमला में मिली थी। पुलिस की एक टीम तीन दिन पहले शिमला गई थी। दक्षिण जिला पुलिस की टीम ने वहां कई संभावित ठिकानों पर उमर की तलाश में छापेमारी की, लेकिन वह हाथ नहीं लगा।

उमर के साथी अर्निबन भट्टाचार्य की तलाश में भी कई जगहों पर छापेमारी की गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें