शुक्रवार, 19 फ़रवरी 2016

हरियाणा में हिंसक हुआ जाट आंदोलन, स्कूल-कॉलेज बंद, धारा 144 लागू

हरियाणा में हिंसक हुआ जाट आंदोलन, स्कूल-कॉलेज बंद, धारा 144 लागू
हरियाणा में हिंसक हुआ जाट आंदोलन, स्कूल-कॉलेज बंद, धारा 144 लागू
हरियाणा में आरक्षण की मांग को लेकर जाटों का आंदोलन पांचवें दिन भी जारी है। आंदोलन थमने की बजाय और हिंसक हो गया है। खट्टर सरकार जाटों के आंदोलन को शांत करने की कोशिश में लगी है। जाट आंदोलन के हिंसक होने पर केंद्र सरकार भी सख्त हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा इस मामले में मुख्यमंत्री मनोहर लाल से फोन पर बातचीत किए जाने की सूचना है। केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री से आंदोलन को काबू करने के लिए हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया है।

दूसरी तरफ मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज होने वाली सर्वदलीय बैठक का निमंत्रण नेताओं को खुद दिया है। इनेलो की ओर से प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा और विधानसभा में इनेलो विधायक दल के उप नेता जसविंद्र सिंह संधू सर्वदलीय मीटिंग में भागीदारी करेंगे। अशोक अरोड़ा ने मुख्यमंत्री का निमंत्रण मिलने की पुष्टि भी की है।

कांग्रेस की ओर से विधायक दल की नेता किरण चौधरी सर्वदलीय बैठक में भागीदारी करेंगी। किरण चौधरी ने भी सीएम का फोन आने की पुष्टि की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें