शुक्रवार, 26 फ़रवरी 2016

संसद में आज पेश होगा आर्थिक सर्वेक्षण, सदन में हंगामे के आसार

संसद में आज पेश होगा आर्थिक सर्वेक्षण, सदन में हंगामे के आसार
संसद में आज पेश होगा आर्थिक सर्वेक्षण, सदन में हंगामे के आसार
लोकसभा में आज वित्त मंत्री अरुण जेटली आर्थिक सर्वे पेश करेंगे। इसमें पिछले 12 महीने की आर्थिक स्थिति और विभिन्न विकास कार्यक्रमों की समीक्षा रिपोर्ट होगी। वित्त मंत्रालय ने पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए आर्थिक समीक्षा और बजट दस्तावेज की कम प्रतियां छापने का फैसला किया है।

इसके अलावा लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा आज भी जारी रहेगी। वहीं दूसरी ओर विपक्ष के सख्त तेवरों से आज सदन में हंगामा होने के पूरे आसार हैं। कांग्रेस स्मति इरानी के जवाब पर संसद की कार्यवाही रोकने की कोशिश कर सकती है।

गौरतलब है कि गुरुवार को लोकसभा में रेल बजट पेश किया गया, जिसके बाद धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा जारी है।राज्यसभा में जेएनयू विवाद और रोहित वेमुला के के मुद्दे पर गुरुवार को मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी का जवाब आज भी जारी रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें