शुक्रवार, 13 मार्च 2015

लखवी को भारत के हवाले कर दे पाकिस्‍तान: वेंकैया नायडू

इस्लामाबाद हाइकोर्ट ने मुंबई आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंड जकीउर रहमान लखवी को जमानत दे दी है। भारत ने इस पर कड़ा विरोध प्रकट किया है। केंद्रीय संसदीय मंत्री वेंकैया नायडू का कहना है कि पाकिस्तान लखवी को भारत को सौंप दे। भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी को लगता है कि पाकिस्तान के साथ बातचीत करने से कुछ हासिल नहीं होना वाला। भारत सरकार ने विरोध जताते हुए नई दिल्ली स्थित पाक उच्चायुक्त अब्दुल बासित को तलब किया है। उधर, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजजू ने कहा है कि पाकिस्तान सरकार ने लखवी के खिलाफ पर्याप्त सुबूतों को होने के बाचजूद उन्हें सही तरीके से कोर्ट में पेश नहीं किया जिसके कारण उसकी रिहाई संभव हो सकी है।

वेंकैया नायडू ने लखवी को जमानत दिए जाने पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा, 'अगर पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ना चाहता है, तो उसे लखवी को भारत को सौंप देना चाहिए। आतंकवाद से लड़ने के लिए पाक को कुछ जरूरी कदम उठाने चाहिए। ये कदम दिखाई भी देने चाहिए।'

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें