Technology Park For Women लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Technology Park For Women लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 4 अप्रैल 2016

बेंगलुरू में महिलाओं के लिए बन रहा है 300 एकड़ में टेक पार्क

बेंगलुरू में महिलाओं के लिए बन रहा है 300 एकड़ में टेक पार्क
बेंगलुरू में महिलाओं के लिए बन रहा है 300 एकड़ में टेक पार्क
महिलाओं के लिए कर्नाटक का पहला और एक्सक्लूसिव टेक पार्क सरकार द्वारा हरोहल्ली में स्थापित किया जा रहा है। बेंगलुरु से 40 किमी दूर 300 एकड़ में फैले इस पार्क को महिलाओं के द्वारा स्थापित किया जा रहा है।

आर्किटेक्ट्स से लेकर कॉनट्रेक्टर तक इस परियोजना में काम करने वाली सभी महिलाएं हैं। केंद्र सरकार ने महिलाओं के लिए एक क्लस्टर के रूप में इसे पहचान दिलाने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दी है। इसके साथ ही आम बुनियादी सुविधाओं के लिए अनुदान भी दिया गया है।

राज्य सरकार का कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज डिपार्टमेंट को पिछले कुछ हफ्तों में पहले ही महिला उद्यमियों की ओर से 56 आवेदन मिल चुके हैं, जो अपनी दुकानें वहां खोलना चाहती हैं। इस उपक्रम में आईटी, फूड प्रॉसेसिंग, टेक्सटाइल, टेलीकॉम, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य उद्यम शामिल हैं।