Nuclear Security Summit लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Nuclear Security Summit लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 31 मार्च 2016

परमाणु सुरक्षा सम्मेलन में भाग लेने वॉशिंगटन डीसी पहुंचे पीएम मोदी

परमाणु सुरक्षा सम्मेलन में भाग लेने वॉशिंगटन डीसी पहुंचे पीएम मोदी
परमाणु सुरक्षा सम्मेलन में भाग लेने वॉशिंगटन डीसी पहुंचे पीएम मोदी
तीन देशों की यात्रा पर निकले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दूसरे पड़ाव वॉशिंगटन डीसी पहुंचे। पीएम मोदी यहां होनेवाले चौथे परमाणु सुरक्षा सम्मेलन में भाग लेंगे। इससे पहले वे भारतीय-यूरोपीय यूनियन सम्मिट के बाद बुधवार की रात ब्रसेल्स से अमेरिका रवाना हुए थे। इस सम्मेलन में भाग लेने के बाद मोदी सउदी अरब के लिए रवाना हो जाएंगे।

पीएम मोदी अपनी दो दिन की अमेरिकी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति ओबामा समेत विश्व के कई नेताओं से मुलाकात करेंगे। पहली बार शामिल हो रहे मोदी इस सम्मेलन में परमाणु हथियारों को लेकर अपनी राय रखेंगे। 2014 में प्रधानमंत्री का पद संभालने के बाद मोदी की यह तीसरी अमेरिकी यात्रा है जबकि वॉशिंगटन की दूसरी। परमाणु सुरक्षा सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे विश्व के नेताओं के सम्मान में व्हाइट हाउस में डिनर का आयोजन किया गया है। पीएम मोदी इस दौरान सभी नेताओँ से मिलेंगे।

Read more - परमाणु सुरक्षा सम्मेलन में भाग लेने वॉशिंगटन डीसी पहुंचे पीएम मोदी