Andhra Pradesh लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Andhra Pradesh लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 2 अगस्त 2016

...जब महिला ने बहू को गिफ्ट किया शौचालय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को देश की जनता का भी भरपूर साथ मिल रहा है। पीएम की इस योजना से प्रेरित होकर आंध्र प्रदेश के गुंटूर में एक महिला ने अपनी बहू के लिए शौचालय बनवाकर उसका स्वागत किया है। महिला चाहती थी कि उसकी बहू को बिना शौचालय के वैसी स्थिति का सामना ना करना पड़े जैसा उसने किया था।
बोल्लावरम गांव की रहने वाली शमशुन ने स्वच्छ भारत मिशन के न्यूजलेटर में बताया "मुझे अपने पिता और ससुराल में कभी भी टॉयलेट की सुविधा नहीं मिली।" "यहां तक कि मैं बिना टॉयलेट के मॉनसून के महीनों में होने वाली एक महिला की परेशानियों के बारे में बता नहीं सकती।"

बुधवार, 22 जून 2016

एक साथ 20 सेटेलाइट लॉन्च, यूएस-रूस क्लब में भारत शामिल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानि इसरो ने आज इतिहास रच दिया। चेन्नई से करीब 80 किलोमीटर दूर आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से कार्टोसैट-2 मिशन के तहत पहली बार रिकॉर्ड 20 उपग्रहों का प्रक्षेपण किया। इसरो के इतिहास में यह पहला मौका है, जब एकसाथ इतने उपग्रहों को प्रक्षेपित किया गया। पीएम मोदी ने भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिकों को बधाई दी।

ये सेटेलाइट पीएसएलवी सी34 के जरिये अंतरिक्ष में छोड़े गए। भारत के पृथ्वी निगरानी अंतरिक्ष यान कार्टोसैट-2 समेत 20 उपग्रहों को ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण वाहन पीएसएलवी-सी 34 आज सुबह 9 बजकर 26 मिनट पर उड़ान भरा। पीएसएलवी सी-34 के 20 सैटेलाइटों में से 17 सेटेलाइट दूसरे देशों के हैं। इसके अलावा दो सेटेलाइट देश के दो शिक्षा संस्थानों के हैं। इस लॉन्चिंग में एक सेटेलाइट कॉर्टोसैट 2 सीरीज का इसरो का अपना है।