पश्चिम बंगाल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
पश्चिम बंगाल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 21 मार्च 2015

गंगा सफाई पर पीएम ने बुलाई बैठक, पांच सीएम भी आएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सरकार के महत्वाकांक्षी 'गंगा सफाई अभियान' पर उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। 26 मार्च को यह बैठक होगी, जिसमें पीएम ने गंगा सफाई को लेकर यूपी,पश्चिम बंगाल,बिहार, झारखंड और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों को भी आमंत्रित किया है।

संभवत: बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भी शामिल होंगी। कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री इन पांचों राज्यों में गंगा को निर्मल बनाने के लिए शुरू किए गए कार्यो का ब्यौरा मुख्यमंत्रियों से लेंगे।

अधिकारिक सूत्रों के अनुसार, पीएम की बैठक की तैयारियों के सिलसिले में केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय के सचिव अनुज विश्नोई ने शुक्रवार को एक शीर्ष स्तरीय बैठक भी बुलाई थी। इस बैठक में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के शीर्ष अधिकारी शामिल हुए। जल संसाधन सचिव ने अलग-अलग राज्यों में नमामि गंगे के तहत हुए कार्यो की समीक्षा की। किसी राज्य में कितनी क्षमता के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगेंगे और उन पर कितना व्यय आएगा, इसकी जानकारी भी राज्यों से ली गई।

मंगलवार, 17 मार्च 2015

चर्च हमले और नन गैंगरेप पर संसद में हंगामा

हरियाणा के हिसार में निर्माणाधीन चर्च में हुई तोड़फोड़ और पश्चिम बंगाल के नादिया में एक नन के साथ हुए गैंगरेप के मुद्दे पर संसद में हंगामा हो गया है। लोकसभा में आज इन दोनों मुद्दों पर चर्चा हो रही है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी आज इन दोनों मुद्दों पर राज्य सरकारों से रिपोर्ट भी मांगी है। इस बीच खबर मिल रही है कि हरियाणा पुलिस ने चर्च में तोड़फोड़ करने वाले मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल में नन से हुए गैंगरेप और हरियाणा में निर्माणाधीन चर्च में हुई तोड़फोड़ से बेहद आहत हैं। पीएमओ ने हरियाणा और पश्चिम बंगाल सरकार से इन घटनाओं के संबंध में उठाए गए तथ्यों और कार्रवाई पर तत्काल रिपोर्ट देने को कहा गया है।

गौरतलब है कि हिसार के कैमरी गांव के नजदीक कुछ दिन पूर्व एक निर्माणाधीन चर्च पर लगे ईसाई समुदाय के क्रॉस को तोड़ दिया गया था। उस दौरान चर्च में हनुमान की मूर्ति और श्रीराम का झंडा भी लगा दिया गया था। चर्च के प्रबंधक फादर सुभाष चंद ने गांव के 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।