भाजपा सांसद महेश गिरि और शिरोमणि अकाली दल के सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखकर आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान को नशा मुक्ति केंद्र भेजने का आग्रह किया। पत्र में लिखा कि हम आभारी होंगे अगर मान को पुनर्वास केंद्र भेजा जाए।
साथ ही लिखा कि उसके बाद ही भगवंत मान को सदन की कार्यवाही में भाग लेने की अनुमति दी जानी चाहिए। बता दें कि मान सदन की वीडियोग्राफी करने के आरोप में सदन से बाहर कर दिए गए है।
स्पीकर द्वारा गठित 9 सांसदों की टीम उनके खिलाफ जांच कर रही है। संसद पर हुए आतंकवादी हमले के बाद से सदन में सुरक्षा को लेकर कड़े निर्देश जारी हुए थे। इसी आधार पर मान पर जांच की जा रही है। उधर मान अपने साथ पीएम मोदी पर भी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि पीएम मोदी ने पाकिस्तान से आए संंयुक्त जांच दल को पठानकोट एयरबेस घुमाया है। जिसका उन्होंने मैप बना लिया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें