सोमवार, 1 अगस्त 2016

संसद में गूंजा थप्पड़ कांड, सांसद शशिकला बोलीं- मेरी जान को खतरा

राज्यसभा में आज एआईएडीएमके और डीएमके सांसदों के बीच हुए थप्पड़ कांड की गूंज सुनाई दी। डीएमके सांसद को थप्पड़ मारने के आरोप में पार्टी से निकाली गई एआईएडीएमके की पूर्व नेता और राज्यसभा सांसद शशिकला पुष्पा ने अपनी जान को खतरा बताया है।
राज्यसभा में शशिकला ने बताया मुझे लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही है। साथ ही मुझ पर अपने संसदीय क्षेत्र से इस्तीफा देने के लिए दवाब भी बनाया जा रहा है। लेकिन मैं ऐसा नहीं करूंगी। उन्होंने आगे कहा मैं तमिलनाडु में सुरक्षित नहीं हूं। मुझे सुरक्षा चाहिए।
शशिकला ने आगे कहा यदि कोई नेता किसी सांसद को थप्पड़ जड़ देता हो तो यह क्या है। हमें एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें