सऊदी अरब में फंसे हजारों भारतीयों की मदद के लिए विदेश राज्यमंत्री जनरल (रिटायर्ड) वीके सिंह कल रात जेद्दा के लिए रवाना हो गए। वह दुबई होते हुए यहां पहुंचेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि उनकी रिपोर्ट के बाद ही सरकार आगे के फैसले लेगी। प्रवक्ता के मुताबिक वहां पहुंचकर सिंह वहां की ग्राउंड रियलिटी का जायजा लेंगे जिसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
सऊदी में फंसे भारतीयों की दिक्कतों को देखते हुए वहां मौजूद भारतीय दूतावास ने विभिन्न स्तर पर उन्हें सहायता पहुंचाने की मुहिम शुरू की है। इसके तहत दूतावास ने वहां मौजूद समाजसेवियों और वॉलेंटियर्स के साथ एक बैठक भी की, जिसमें भारतीयों की मदद करने की बात कही गई थी। इसके अलावा सरकार ने वहां बेरोजगार हुए भारतीयों की पूरी जानकारी के साथ उनकी सर्विस की अवधि और बकाया राशि के बारे में भी जानकारी हासिल की है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें