मंगलवार, 19 जुलाई 2016

ढाबे पर काम करने वाले ने किया मुंबई में चल रहे किडनी रैकेट का पर्दाफाश

पिछले हफ्ते मुंबई के मशहूर हीरानंदानी अस्पताल में किडनी रैकेट का पर्दाफाश करने वाला शख्स सामने आ गया है और आपको जानकर ये हैरानी होगी कि ये शख्स एक ढाबे पर काम करता है और टेंपो में सोता है।
किडनी रैकेट का पर्दाफाश करने वाले 28 साल के आबिद शेख को फिलहाल सुरक्षा कारणों से अज्ञात जगह पर रखा गया है लेकिन उसने 'मिड डे अखबार' को दिए इंटरव्यू में बताया है कि कैसे उसने हीरानंदानी अस्पताल में चल रहे किडनी रैकेट का पर्दाफाश किया।
आबिद शेख के मुताबिक सुंदर सिंह नाम एक व्यक्ति जो उसके साथ उसी ढाबे पर काम करता था उसने तीन महीने पहले अपनी एक किडनी बेच दी। किडनी के बदले उसे पांच लाख रूपये देने का वादा किया गया था मगर उसे सिर्फ 1 लाख 2 हजार रूपये ही दिए गए। सुंदर सिंह ने जब उसे किडनी डील करने वाले बिसन सिंह से संपर्क किया तो उसने ये कहते हुए मामले को टाल दिया कि किडनी लेने वाले ने दी उसके साथ धोखा किया और उसे कम पैसे दिए। इसके बाद बिसन सिंह ने सुंदर सिंह से इस रैकेट में शामिल होने के लिए कहा और इसके बदले हर महीने 10 हजार रूपये देने का वादा किया। इसके बदले सुंदर सिंह को किडनी बेचने के लिए लोगों को प्रेरित करना था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें