पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू के राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद पंजाब की राजनीति में तूफान सा मचा हुआ है। उनके आम आदमी पार्टी में जाने की चर्चा के बीच उनके अगले कदम को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। उनको पंजाब के अगले विधानसभा चुनाव में 'आप' का मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाए जाने की बातें हो रही हैं। लेकिन, इसी बीच आम आदमी पार्टी के सूत्रों का कहना है कि सिद्धू पंजाब में सीएम पद के उम्मीदवार नहीं होंगे। कांग्रेस ने भी उन पर डोरे डालना श्ाुरू कर दिया है। पंजाब कांग्रेस के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सिद्धू का कांग्रेस में स्वागत करने की बात कह कर पंजाब की राजनीति में गर्मी ला दी है।
सिद्धू के नजदीकी सूत्रों का कहना है कि फिलहाल सिद्धू ने किसी पार्टी के बारे में फैसला नहीं किया है और इस बारे में नवजोत सिंह सिद्धू खुद ऐलान करेंगे। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू यदि कांग्रेस में शामिल होने चाहेंगे तो उनका स्वागतकिया जाएगा। उनके सहित सभी के लिए कांग्रेस के दरवाजे खुले हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें