गुरुवार, 7 जुलाई 2016

मध्य प्रदेश में बारिश का कहर, मदद के लिए बुलाई गई सेना

ध्य प्रदेश के कई जिलों में लगातार तीसरे दिन भी बारिश का कहर जारी है। लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सतना के एक गांव में 300-400 लोग फंसे हुए हैं, उनके बचाव के लिए कोई विकल्प मौजूद नहीं है।
प्रशासन सेना की मदद मांगी है। सतना के डीएम नरेश पाल ने बताया कि मिली जानकारी के मुताबिक, संपत्ति को नुकसान हुआ है। हालांकि, स्थिति अब बेहतर है। लगातार बारिश से बाढ़ की स्थिति सतना बायपास प्रभावित है। लोगों के घरों में पानी घुस गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें