यह मस्जिद पूरे देश के लिए एक उदाहरण है जिसके संरक्षक मुस्लिम नहीं हिंदूू ट्रस्टी है। इस मस्जिद का रख-रखाव हिंदूू ट्रस्ट करता है। बंगाली बाबर मस्जिद कोलकाता स्थित मार्बल पैलेस के दक्षिणी हिस्से में है। यह मस्जिद 1835 में 181 साल पहले जोरासांको में मलिक द्वारा बनाया गया था।
इस पैलेस के चारों ओर का पूरा एस्टेट और मस्जिद का रख-रखाव देबोत्तर ट्रस्ट के द्वारा किया जाता है। इस ट्रस्ट का निर्माण मलिक ने ही किया था। यह ट्रस्ट भगवान जगन्नाथ का है। पैलेस के प्रांगण व मस्जिद की रख्-रखाव का पैसा ट्रस्ट से आता है। देश का यह एकमात्र ऐसी मस्जिद है जिसकी देखभाल हिंदूू ट्रस्ट करता है। हरे रंग के गुंबद वाले इस मस्जिद का पुनर्निर्माण हाल में ही पुरातत्वविदों ने कराया था।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें