अयोध्या में बाबरी मस्जिद पक्ष के पैरोकार हाशिम अंसारी का निधन हो गया है। अंसारी 96 साल के थे। बताया जा रहा है कि अंसारी ने सुबह 4 बजे के करीब आखिरी सांस ली। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। हाल ही में उनको लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल युनिवर्सिटी में एडमिट कराया गया था। 96 साल के अंसारी बाबरी मस्जिद मामले के सबसे बुजुर्ग पैरोकार थे। वे 1959 से इस मामले का मुकदमा अदालत में लड़ रहे थे। अंसारी का अयोध्या के महंतों से भी अच्छे रिश्ते थे। अभी ईद वाले दिन महंत ज्ञानदास ने उनके घर जाकर उन्हें ईद की मुबारकबाद भी दी थी।
महंत ज्ञान दास हाशिम के आवास पहुँचे श्रद्धांजलि दी और कहा मैंने अपना मित्र खो दिया। बोलते बोलते रो पड़े महंत ज्ञान दास। अयोध्या राम जन्म भूमि मुख्य पुजारी आचार्य सतेंद्र दास पहुचे हाशिम के घर । आचार्य का बयान हाशिम की मृत्यु राम लला के मसले के लिए हानिकारक । हाशिम साहसी मुस्लिम पक्षकार जिन्होंने राम लला के टेंट में रहते नहीं देखने की बात कही । हाशिम अयोध्या मसले में चाहते थे सुलह । हाशिम अपने जीवन में मसले का कहते थे हल । अयोध्या में शोक की लहर।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें