शुक्रवार, 22 जुलाई 2016

जयललिता ने उत्तराखंड के सीएम हरीश रावत को लिखी चिट्ठी,कहा- धन्यवाद

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत का धन्यवाद किया है। जयललिता ने हरिद्वार में संत कवि थिरुवल्लुवर की प्रतिमा स्थापित किए जाने के लिए रावत द्वारा कदम उठाए जाने पर उनका आभार जताया है।
जयललिता ने पत्र लिखकर हरीश रावत को धन्यवाद कहा है। पत्र में उन्होंने लिखा "तमिलनाडु के लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए आपने सकारात्मक जवाब दिया उसके लिए मैं आपकी आभारी हूं। हरिद्वार में मेला भवन के परिसर में थिरुवल्लुवर की प्रतिमा की स्थापना की व्यवस्था करने के लिए मैं बहुत खुश हूं। तमिलनाडु के लोगों की ओर से मैं शीघ्र और सकारात्मक कदम के लिए आपका धन्यवाद करती हूं।"

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें