शुक्रवार, 22 जुलाई 2016

BSP के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने हजरतगंज थाने पहुंची दयाशंकर की मां व पत्नी

मायावती के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले दयाशंकर सिंह की पत्नी और बेटी को भी गाली देने से वह दोनो आहत हैं कि उनकी बेटी ने स्कूल तक जाना छोड़ दिया है। अब दयाशंकर की मां तेतरा देवी व पत्नी स्वाती बीएसपी प्रमुख के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने हजरतगंज थाने पहुंची है।यहां पर उनके साथ परिवार व नाते रिश्तेदार साथ हैं।
इसके पहले दयाशंकर सिंह की पत्नी स्वाती ने कहा कि वह बीएसपी नेताओं व मायावती पर एफआइआर दर्ज करायेंगी।क्योंकि उन्होंने एक बच्ची को इस मामले में घसीटा है। दयाशंकर की पत्नी ने कहा कि कल को मुझे और मेरी बेटी को कुछ हो जाता है, तो उसकी जिम्मेदारी क्या मायावती लेंगी।बसपा के लोग सार्वजनिक रूप से बयान जारी कर कह रहे हैं-'उनकी पत्‌नी बेटी को पेश करो।' इससे मेरी बेटी जबरदस्त सदमे की शिकार है। स्वाती ने कहा कि मायावती के उकसाने पर ही गाजी-गलौज की गई, उन्होंने कहा कि मुझे मायावती से मुझे जान का खतरा है। मुझे और मेरे परिवार को तत्काल सुरक्षा मिले। मायावती की शह पर चौराहे पर गाली दी गयी,मेरे बच्चों का मानसिक उत्पीड़न हो रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें