सोमवार, 4 जुलाई 2016

जानिए, मोदी मंत्रिमंडल में किसकी होगा एंट्री और कौन जाएगा बाहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में होने वाले फेरबदल के लिए मंगलवार का दिन तय हो गया है। 5 जुलाई को 11 बजे राष्ट्रपति भवन में नए मंत्री शपथ ग्रहण करेंगे। राष्ट्रपति भवन को इसकी आधिकारिक सूचना दे दी गई है।
इस फेरबदल में कुछ सांसदों का प्रमोशन हो सकता है। वहीं कुछ मंत्रियों को संगठन के काम में लगाने के लिए कैबिनेट से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। मंत्रिमंडल में शामिल होनेवाले नौ सांसदों के नाम लगभग फाइनल किए जा चुके हैं।
यूपी से अनुप्रिया पटेल बन सकती हैं मंत्रीमंत्रियों के दो साल के कामकाज की रिपोर्ट के आधार पर किए जा रहे इस बदलाव के दौरान कई नए चेहरों को जगह मिल सकती है। इनमें कम से कम एक मंत्री का उत्तर प्रदेश से होना लगभग तय है। यूपी से भाजपा की सहयोगी पार्टी अपना दल की सांसद अनुप्रिया पटेल को सरकार में शामिल किया जाना तय माना जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें