बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने वाले दयाशंकर सिंह व भाजपा के खिलाफ लखनऊ सहित देश के कई शहरों में बसपा कार्यकर्ता विरोध- प्रदर्शन कर रहे हैं।
प्रदर्शन के बीच चंड़ीगढ़ बसपा अध्यक्ष जन्नत जहान ने दयाशंकर सिंह की जीभ काटकर लाने वाले को 50 लाख रुपए ईनाम देने का एलान कर दिया है। वहीं भोपाल में बसपा विधायक शीला त्यागी ने विधानसभा के बाहर दयाशंकर अौर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं।
दिल्ली में बसपा सुप्रीमो के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर जंतर-मंतर पर कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कार्यकर्ता दयाशंकर सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें