बुधवार, 22 जून 2016

जानें- इन ‘सुपर रिच’ लोगों को, जिनका नया आलीशान ठिकाना बना ‘वर्ली’

सेलीब्रिटीज व अमीरों के लिए वर्ली नया ठिकाना बन रहा है। यहां विराट कोहली, अक्षय कुमार और प्रमुख व्यवसायी अजय पीरामल जैसे सेलीब्रिटीज ने संपत्ति खरीदी है। प्रॉपर्टी कंसलटेंट जेएलएल इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार विगत दो तीन वर्षों में वर्ली में 20 करोड़ रुपये से 65 करोड़ रुपये के बड़े सौदे हुए हैं।
क्रिकेटर रोहित शर्मा, युवराज सिंह और विराट कोहली, फिल्म जगत से अभिषेक बच्चन और अक्षय कुमार के अलावा बिजनेस टायकून बाबा कल्यानी, रिजवान कोइटा, नंदन निलेकणी, नारायण मूर्ति, अजय पीरामल, सिद्धार्थ योग और अनिल अग्रवाल (स्टरलाइट ग्रुप) ने या तो निवेश किया है या फिर वहां अपना आलीशान ठिकाना बनाया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें