उत्तर प्रदेश में सत्तारुढ़ समाजवादी पार्टी में गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के दो विधायकों वाले कौमी एकता दल के विलय को लेकर घमासान मच गया है। इस विलय को लेकर समाजवादी परिवार में घमासान मचा है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इस विलय के पक्ष में नहीं थे।
घमासान को लेकर अब समाजवादी पार्टी का संसदीय बोर्ड 25 जून को इस विलय पर फैसला करेगा। अब 25 जून को समाजवादी पार्टी के दिग्गज इस विलय पर मंथन करेंगे।माना जा रहा है कि समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के निर्देश पर ही शिवपाल सिंह यादव ने कौमी एकता दल का पार्टी में विलय कराया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें