उत्तर प्रदेश के हरदोई में दोस्त रही दो युवतियों को आपस में प्रेम हो गया। इसके बाद दोनों विवाह करने के इरादे से घर से भाग निकलीं। फिलहाल यह दोनों मंडप में जाने के स्थान पर अब हवालात में हैं।
हरदोई में दो युवतियों पर इश्क का ऐसा भूत सवार हुआ कि यह दोनों शादी करने के लिए घर से भाग निकलीं। यह दोनों विवाह करने के इरादे से ट्रेन से एक मंदिर के मंडप में जा रही थीं। इसी बीच पुलिस के हत्थे चढ़ गईं और उन्हें हवालात की सैैर करने पड़ी। जीआरपी ने दोनों को महिला थाने में रखा है। युवतियों पर आरोप है कि वह दोनों आपस में शादी करना चाहती हैं। जिस पर उनके पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों युवतियों को बरामद किया।
एक युवती ने बताया वह हरदोई के टडियावां थाना क्षेत्र की रहने वाली है। डेढ़ वर्ष पहले शाहजहांपुर निवासी चाचा की साली से मुलाकात हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हो गई। इसके बाद उनके बीच फोन से बातचीत होती रही। उसने बताया कि वह दोनों शादी करना चाहती हैं। मगर परिवार वालों को पता चला कि वह सब विरोध करने लगे। इसके बाद से वह घर से भागकर नोएडा में रहने लगीं। इनमें से एक को नोएडा के एक कॉल सेंटर में नौकरी मिल गई। दोनों एक कमरा लेकर साथ ही रहती थीं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें