शुक्रवार, 24 जून 2016

जनमत संग्रह के फैसले के बाद बोले कैमरन, जल्द ही छोड़़ दूंगा पीएम पद

जनमत संग्रह में यूरोपीय यूनियन के विरोध में आए फैसले के बाद ब्रिटेन में सियासत शुरू हो चुकी है। एंटी ईयू के समर्थन में अभियान चलाने वाले डॉ नाइजल फरागे ने कहा कि अब ब्रिटेन में ब्रेग्जिट सरकार को आना चाहिए। ब्रिटेन के पीएम डेविड कैमरन ने कहा कि ईयू के साथ नए संबंधों की शुरुआत के लिए नए पीएम को आना चाहिए। वो तीन महीने में अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। अक्टूबर तक इस मुद्दे पर फैसला होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस फैसले के बाद शायद उनके लिए नए अध्याय को शुरू करना सही नहीं होगा।
कैमरन ने ये भी कहा कि जहां तक उनकी समझ रही उसके हिसाब से उन्होंने इस लड़ाई को आगे बढ़ाया। ईयू के साथ नए रिश्तों की कहानी नए पीएम के साथ शुरू होनी चाहिए। ब्रिटेन यूरोपीय युनियन में शामिल हुए बगैर आगे बढ़ सकता है। आने वाले हफ्तों और महीनों में मैं जो कुछ भी कर सकता हूं। वो पीएम पद की हैसियत से करुंगा। जनमत संग्रह के फैसले का सम्मान करने की जरुरत है। लेकिन हर किसी को चाहे वो इस फैसले का समर्थक हो या विरोधी ब्रिटेन की बेहतरी के लिए काम करना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें