शुक्रवार, 24 जून 2016

AAP का तंज, 'हारे तो चीन की चालाकी, जीते होते तो मोदी-मोदी जपते'

परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) में भारत की एंट्री की कोशिशों को झटका लगने पर आम आदमी पार्टी ने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। दिल्ली के मु्ख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी प्रधानमंत्री के कूटनीतिक कदमों की आलोचना की है।
केजरीवाल ने कहा, मोदी की विदेश नीति फेल
एनएसजी सदस्यता के मुद्दे पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेशी नीति पूरी तरह फेल हुुई है। केजरीवाल ने पूछा है कि मोदी को यह स्पष्ट करना चाहिए कि उन्होंने इस मुद्दे पर क्या किया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि वह कुछ दिन पहले स्विटजरलैंड क्यों नहीं गए? यहां पर बता दें कि स्विटजरलैंड भी भारत के विरोध में आ गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें