चीन फिर एक बार एनएसजी के मुद्दे को लेकर भारत के साथ खेल खेल रहा है। मंगलवार को चीन के एक अखबार ने कहा कि इतिहास में पाकिस्तान सरकार ने कभी परमाणु प्रसार का समर्थन नहीं किया और ना ही वैज्ञानिक एक्यू खान को समर्थन दिया है इसलिए एनएसजी के मुद्दे पर जो छूट भारत को दी जाने की बात हो रही है वो पाकिस्तान को भी मिलनी चाहिए।
चीन में छपने वाले ग्लोबल टाइम्स ने अपनी खबर में कहा कि पाकिस्तान को उसके खराब रिकार्ड की वजह से एनएसजी ग्रुप में शामिल नहीं किया जा रहा जबकि न्यूक्लियर प्रसार कार्यक्रम में पाकिस्तान सरकार का कोई हाथ नहीं था बल्कि ये पाकिस्तान के चीफ न्यूक्लियर साइंटिस्ट अब्दुल कादिर खान द्वारा किया गया था।
लेख में आगे लिखा गया है कि सरकार ने अब्दुल कादिर खान को उनकी इस हरकत के लिए कई सालों तक घर में कैद रखा। अब अगर परमाणु अप्रसार संधि और एनएसजी की सदस्यता में भारत को छूट दी जाती है तो ये पाकिस्तान को भी मिलनी चाहिए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें