महाराष्ट्र के वर्धा जिले के पुलगांव में बने देश के सबसे बड़े हथियार डिपो में लगी भीषण आग पर काबू पा लिया गया है। बताया जा रहा है कि आग बीती रात करीब 1.30 बजे से 2 बजे के बीच लगी थी। भीषण आग में अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है। ताजा जानकारी के मुताबिक सेना के दो अधिकारी और डीएसी के 17 जवान घायल हैं। घायलों को वर्धा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
पुलगांव आयुध हादसे पर पीएम ने दुख जताया। ट्वीट कर उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार पूरी तरह से पीड़ित परिवारों के साथ है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस ने हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को पूरी मदद करने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य सरकार अपनी तरफ से हरसंभव सहायता मुहैया करा रही है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें