![]() |
| JNU विवाद में अब आया नया मोड़, आरोपियों ने पूर्व VC को भी लपेटा |
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में नौ फरवरी को लगे देशविरोधी नारों को लेकर खड़े हुए विवाद में नया मोड़ आ गया है। इस प्रकरण में अब विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. एसके सोपोरी का नाम भी सामने आ रहा है।
देशद्रोह के आरोप में फंसे उमर खालिद, अनिर्बान भट्टाचार्य व अनंत प्रकाश ने जेएनयू प्रशासन को कथित रूप से चिट्ठी लिखकर कहा था कि अगर उनको गिरफ्तार किया जाता है तो पूर्व कुलपति प्रो. एसके सोपोरी को भी गिरफ्तार किया जाना चाहिए, क्योंकि उन्होंने इसके लिए उकसाया था।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 9 फरवरी की घटना के बाद अपने खिलाफ कार्रवाई को लेकर बनते दबाव को देखते हुए उमर खालिद, अनिर्बान भट्टाचार्य व अनंत प्रकाश सहित तमाम आरोपी छात्र कैंपस से गायब हो गए थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें