सेना में महिलाओं से संबधित एक कार्यक्रम में बोलते हुए वायुसेना प्रमुख अरूप राहा ने कहा है कि इसी वर्ष 18 जून को भारतीय वायु सेना को अपनी पहली महिला फाइटर पायलट मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि वो इसके लिए वे विशेष रूप से रक्षा मंत्री का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने वायुसेना के इस प्रस्ताव (महिला फाइटर पायलट को शामिल करने) को मंजूरी दी।
वायुसेना प्रमुख ने कहा कि 3 महिला प्रशिक्षुओं का चयन किया गया है जो अभी दूसरे दौर के प्रशिक्षण से गुजर रही हैं। उल्लेखनीय है कि वायुसेना में महिला लड़ाकू पायलट को शामिल कराने का विचार लंबे समय से प्रस्तावित था और सरकार ने वायु सेना में महिलाओं को फाइटर पायलट के रूप में लेने के लिए पिछले वर्ष ही निर्णय लिया था।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें