Municipal Corporation Election लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Municipal Corporation Election लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 24 फ़रवरी 2016

गुजरात नगर निगम चुनाव में भाजपा ने जीतीं 15 सीटें

गुजरात नगर निगम चुनाव में भाजपा ने जीतीं 15 सीटें
गुजरात नगर निगम चुनाव में भाजपा ने जीतीं 15 सीटें
गुजरात में हुए नगर निगम के चुनावों में भाजपा ने एक बार फिर कब्जा कर लिया है। 27 सीटों पर हुए चुनावों में भाजपा ने 15 सीटें जीती हैं जबकि कांग्रेस के हाथ सिर्फ 8 सीटें लगी हैं। तो वहीं एनसीपी और समाजवादी पार्टी को एक एक सीट मिली है। बाकी बची दो सीटों पर किसी को बहुमत नहीं मिला है।

पिछले रविवार को 660 सीटों पर हुए इस चुनाव में कुल 1641 प्रत्याशी थे और 75 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला था।

राज्य बीजेपी के प्रवक्ता आई. के. जडेजा ने कहा, ‘ये परिणाम 2017 में विधानसभा चुनाव जीतने का कांग्रेस का सपना तोड़ देंगे। कांग्रेस कई नगर निगम क्षेत्रों में खाता भी नहीं खोल सकी हैं जैसे- भाभर, दामनगर, सावली और पडरा, वहां उन्हें शून्य मिला है।’ हालांकि कांग्रेस प्रवक्ता मनीष दोषी का कहना है कि पार्टी का प्रदर्शन सुधरा है।