कर्नाटक मंत्रिमंडल में हुए फेरबदल के बाद सिद्दारमैया सरकार से बाहर निकाले गए पूर्व मंत्री अपने इस दिन के लिए गाड़ी को ही जिम्मेदार मान रहे हैं। पूर्व आबकारी मंत्री मनोहर तहसीलदार का दावा है कि उनके जेम्स बौंड वाले गाड़ी के नंबर 007 के चलते ही उनका पद छिन गया।
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, तहसीलदार जिन्हें स्वास्थ्य कारणों से एक नई टोयोटा फॉर्च्यूनर गाड़ी डीपीएआर (डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड एडमिनिस्ट्रेटिव रिफॉर्म्स) की तरफ से दी गई थी उन्होंने शिकायत में कहा है कि उन्हें जो गाड़ी दी उसका रजिस्ट्रेशन नंबर 007 है जिसके चलते ही उनकी आज ये हालत हुई है।

उन्होंने कहा कि जिस वक्त उन्हें ये गाड़ी चढ़ने के लिए दी गई उसके एक हफ्ते बाद ही एक रिश्तेदार की मौत हो गई। इतना ही नहीं, इस गाड़ी के घर आए एक हफ्ता भी नहीं हुआ कि फॉर्च्युनर का एक्सीडेंट हो गया और अब जबकि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मंत्रिमंडल में फेरबदल किया है उन्हें अपने कैबिनेट से बाहर कर दिया है। तहसीलदार पिछले साल अक्टूबर ही मंत्री बनाए गए थे।