Delhi Government लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Delhi Government लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 4 अगस्त 2016

LG के पास ही होगी सत्‍ता की चाबी, HC के फैसले से केजरीवाल सरकार को झटका

मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल के बीच अधिकार की लड़ाई के साथ-साथ 'दिल्ली का बिग बॉस कौन' पर छिड़ी जंग में दिल्ली सरकार को झटका लगा है। गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने अपने एतिहासिक फैसले में कहा कि दिल्ली का उपराज्यपाल यानी एलजी ही दिल्ली का असल प्रशासक है। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि उपराज्यपाल दिल्ली सरकार के हर फैसले को मानने के लिए बाध्य नहीं है। हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद दिल्ली सरकार को बड़ा झटका लगा है।
अदालत ने आगे कहा कि एलजी की मर्जी के बिना दिल्ली सरकार कोई भी कानून नहीं बना सकती है। कोर्ट ने कहा कि 239-AA दिल्ली को केंद्र शासित प्रदेश का स्पेशल स्टेटस देता है। हाईकोर्ट ने कहा कि एलजी किसी भी हाल में दिल्ली सरकार की सलाह मानने को बाध्य या विवश नहीं हैं। केंद्र के नोटिफिकेशन सही हैं। इसके साथ ही दिल्ली सरकार के कमेटी बनाने संबंधी फैसले को अवैध ठहराया है।

बुधवार, 2 मार्च 2016

पान मसाला विज्ञापनः SRK की पत्नी व काजोल से AAP सरकार की गुजारिश

पान मसाला विज्ञापनः SRK की पत्नी व काजोल से AAP सरकार की गुजारिश
पान मसाला विज्ञापनः SRK की पत्नी व काजोल से AAP सरकार की गुजारिश
पान मसाले को बढ़ावा देने वाले विज्ञापन नहीं करने की दिल्ली सरकार की अपील पर जब फिल्म अभिनेताओं ने ध्यान नहीं दिया, तो सरकार ने उनकी पत्नियों से उन्हें समझाने का आग्रह किया है। इस बाबत अभिनेताओं की पत्नियों को खत लिखा गया है।

तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के प्रभारी डॉ. एसके अरोड़ा ने अभिनेता अजय देवगन की पत्नी काजोल, शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान, अरबाज खान की पत्नी मलाइका अरोड़ा व गोविंद की पत्नी सुनीता आहूजा को पत्र लिखा है।

पत्र में काजोल, गौरी, मलाइका व सुनीता से अपील की गई है कि वह अपने पति को समझाएं कि पान मसाले का विज्ञापन नहीं करें। उन्हें बताएं कि पान मसाले में इस्तेमाल होने वाली सुपारी से कैंसर हो सकता है। कई शोधों में यह बात साबित हो चुकी है। पान मसाला स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।

सेलिब्रिटी होने के नाते लोग उन्हें अपना आइकन मानते हैं और उनकी बातों से प्रभावित होते हैं। गत दिनों उन्होंने अजय देवगन, शाहरुख खान, अरबाज, गोविंदा व फिल्म अभिनेत्री सनी लियोनी को पत्र लिखकर पान मसाले का प्रचार नहीं करने का अनुरोध किया था।