गुरुवार, 4 अगस्त 2016

पाकिस्तान को अमेरिका ने फिर दिया झटका, 30 करोड़ डॉलर की सैन्य मदद रोकी

अमेरिका ने पाकिस्तान को दी जाने वाली 30 करोड़ अमेरिकी डॉलर की सैन्य मदद पर रोक लगा दी है। इस रोक इसलिए लगाई गयी है क्योंकि, अमेरिकी रक्षा मंत्री एश्टन कार्टर ने कांग्रेस को इस बात का प्रमाण पत्र देने से यह कह कर इंकार कर दिया था कि पाकिस्तान खूंखार आतंकी संगठन हक्कानी नेटवर्क के खिलाफ पर्याप्त कार्रवाई नहीं कर रहा है।
पाकिस्तान को दी जाने वाली 30 करोड़ डॉलर की यह राशि दरअसल अफगानिस्तान में अमेरिकी अभियानों के सहयोग के लिए पाकिस्तानी सेना की ओर से किए गए खर्च की अदायगी के लिए दी जाती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें