केरल के पूर्व मंत्री और राज्य में कांग्रेस (बी) के नेता आर बालाकृष्णन पिल्लई अल्पसंख्यक समुदाय पर अभद्र टिप्पणी को लेकर मुश्किलों में घिर गए हैं। शिकायत मिलने के बाद राज्य पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस तीन शिकायतों के आधार पर यह जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच के लिए उनका विवादित ऑडियो, वीडियो फुटेज देखी जा रही है। जानकारी के अनुसार अल्पसंख्यकों पर पिल्लई की टिप्पणी जैसे ही सामने आई, समाज के अलग अलग अल्पसंख्यक वर्गों के लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस बीच पिल्लई ने अपने उपर लगे आरोपों से इंकार किया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें