बुलंदशहर गैंग रेप का पीड़ित परिवार भयानक सदमे में है। पीड़ित परिवार ने सोमवार को सरकार से मांग की है कि जिन लोगों ने 13 साल की लड़की और उसकी मां के साथ गैंगरेप किया है उन्हें सार्वजनिक रूप से गोली मारने की अनुमति दी जाए।
पीड़ित लड़की के पिता ने बताया कि बलात्कारियों को कठोर दंड दिया जाना चाहिए ताकि कोई भी भविष्य में इस तरह का अपराध न करें। उन्होंने बताया कि जब दरिंदे बेटी को खींच कर ले जा रहे थे तो वे पापा-पापा चिल्ला रही थी अौर मैं बचा नहीं सका। मेरे जीवन का यह सबसे दुर्भाग्यपूर्ण अनुभव है। उन्होंने कहा कि बेटी के साथ एेसा हुअा अौर मैं उसे बचा नहीं सका। इसलिए बेटी से नजर नहीं मिला पाऊंगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें