उत्तर प्रदेश के भदोही में कैयरमऊ मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पर बड़ा हादसा हुआ है। यहां इलाहाबाद-वाराणसी पैसेंजर ट्रेन से स्कूली वैन की टक्कर हो गई। इस हादसे में वैन में सवार 10 बच्चों के अलावा चालक हातिम खान की भी मौत हो गई। जबकि 6 बच्चे घायल हो गए। घायलों का इलाज वाराणसी के दीन दयाल अस्पताल और बीएचयू के ट्रामा सेंटर में चल रहा है।
हादसा इतना जबरदस्त था कि 6 बच्चों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वैन में कुल 16 बच्चे सवार थे। वहीं हादसे से गुस्साए स्थानीय लोगों ने स्कूल वैन को आग के हवाले कर दिया। हादसे की खबर के बाद आला प्रशासन मौके पर पहुंच गया है। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम बचाव कार्य में लगी है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें