बांग्लादेश की राजधानी ढाका से करीब 100 किलोमीटर दूर किशोरगंज में ईद की नमाज के दौरान बम धमाका हुआ है। इस धमाके में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक हमलावर भी मारा गया है।
खबरों के मुताबिक, ये धमाका किशोरगंज के शोलकिया ईदगाह के मैदान में हुआ है। इस मैदान में ईद के मौके पर बांग्लादेश का सबसे बड़ा आयोजन किया जाता है। धमाके के वक्त मैदान में लाखों लोग जुटे थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें