सोमवार, 25 जुलाई 2016

तिब्बतियों से मिले थे भारत से निकाले गए तीन चीनी पत्रकार

भारत ने चीन के तीन पत्रकारों का वीजा 31 जुलाई के बाद बढ़ाने से मना कर दिया है। चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के इन पत्रकारों ने हाल ही में बेंगलुरु जाकर निर्वासित तिब्बती कार्यकर्ताओं से मुलाकात की थी। माना जा रहा हैं कि ये वजह भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की नाराजगी का मुख्य कारण हो सकता है। हालांकि केंद्र के आधिकारिक बयान में कहा गया है कि ये तीनों पत्रकार अपनी वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी भारत में रह रहे थे।
खुफिया एजेंसियों से रिपोर्ट मिलने के बाद केंद्र सरकार ने इन पत्रकारों की वीजा अवधि न बढाने का फैसला किया। इन पत्रकारों को 31 जुलाई तक भारत छोड़ने का आदेश दिया गया है। तीनों शिन्हुआ के नई दिल्ली व मुंबई ब्यूरो से जुड़े थे। इनमें से वु कियांग दिल्ली ब्यूरो के हेड हैं। लू तांग मुंबई हेडक्वार्टर संभालती हैं। शी योगांग मुंबई में रिपोर्टर हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें