उत्तराखंड में आज सुबह मौसम का रंग एकाएक बदल गया। राजधानी देहरादून में जोरदार बारिश के साथ ओले भी गिरे। इससे मौसम सुहावना हो गया है। देहरादून में ओले गिरने से जहां तापमान में गिरावाट आई, वहीं ओलों ने नुकसान भी पहुंचाया। घरों के बाहर खड़ी लोगों की कार के शीशे भी टूट गए। वहीं, सूबे के कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी और हल्की बौछारों पड़ी हैं।
मौसम की बदली करवट के बाद सूबे के अलग-अलग क्षेत्रों में कहीं फुहारें तो कहीं बौछारें पड़ने का क्रम बना हुआ है। इससे चढ़ते पारे पर अंकुश लगा है। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में अंधड़, बादल फटने की घटनाओं के चलते आफत का सामना भी करना पड़ा। मौसम विभाग ने राज्य में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ ही झक्कड़ की संभावना जताई। सुबह के वक्त घटाएं घिरी, के बाद वर्षा के साथ ओले पड़े।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें