फेसबुक पर खुद को वर्जिन लड़कियां बताकर ठगी करने दो सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों भाई फेसबुक पर लड़कियों की फेक आईडी बनाकर पहले तो लड़कों को दोस्ती के जाल में फंसाते थे और फिर उनसे हजारों रुपए ठग लेते थे।
मामला दिल्ली के उत्तर पश्चिमी जिले के केशवपूरम थाना इलाके का है। पुलिस को शिकायत मिली थी कि कोई लड़कियों की फेक आईडी बनाकर लोगों को ठग रहा है। इसके बाद पुलिस के साइबर सेल मेंं जाल फैलाया और दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें