मंगलवार, 28 जून 2016

उत्तर प्रदेश में 'टॉपर्स' तय करने वाले प्रोफेसर 'अनपढ़ '

ताजनगरी आगरा के डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी में अर्थशास्त्र के शिक्षक को पता नहीं है कि आइएमएफ क्या है। हद तो तब हो गई जब अंग्रेजी के परीक्षक प्रार्थना पत्र ही ठीक से नहीं लिख सके। ऐसे ही सूरमा भविष्य तैयार कर रहे हैं। इससे तो साबित हो रहा है कि प्रदेश में टॉपर्स बनाने वाले प्रोसेसर ही अनपढ़ हैं।
बिहार एजूकेशन बोर्ड के टॉपर्स की सच्चाई आने के बाद वह जेल में हैं। वहीं ताजनगरी आगरा के अंबेडकर विश्वविद्यालय में 'टॉपर्स' तय करने वाले 'अनपढ़ प्रोफेसर' पकड़ में आए हैं। यह प्रदेश के विभिन्न यूनिवर्सिटी से आए हैं। इसमें से कई सामान्य अंग्रेजी के शब्दों को भी सही नहीं लिख सके।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें