शुक्रवार, 10 जून 2016

जानिए, चीन ने पाक को क्यों दी 56 हजार करोड़ रुपये की आर्थिक मदद

एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाकिस्तान के रेल नेटवर्क को और अधिक मजबूत करने तथा पाकिस्तान व ईरान के बीच एक पाईपलाईन का निर्माण करने के लिए चीन, पाकिस्तान में 8.5 बिलियन डॉलर (56 हजार करोड़ रुपये) का निवेश करने जा रहा है।
पाकिस्तान में बड़ी परियोजनाओं को अधिकृत करने वाली सेंट्रल डेवलेपमेंट वर्किंग पार्टी (सीडीडब्ल्यूपी) ने बुधवार को 10 बिलियन डॉलर की लागत से बनने वाली दो परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन दोनों परियोजनाओं के लिए चीन 85 फीसद (8.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर) का कर्ज दे रहा है। पाकिस्तानी रेलवे में सुधार लाने के लिए कुल 8.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर की लागत आएगी जिसमें से चीन द्वारा 7 बिलियन अमेरिकी डॉलर का रियायती लोन दिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें