परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) में भारत को लगातार मिल रहे समर्थन पर पाकिस्तान तिलमिला उठा है। एक तरफ तो वह क्षेत्रीय असंतुलन का बहाना बनाकर भारत को एनएसजी की सदस्यता देने का विरोध कर रहा है वहीं दूसरी तरफ स्वयं को एनएसजी का सदस्य बनाने के लिए विभिन्न देशों से संपर्क साध रहा है।
एनएसजी में अमेरिका द्वारा भारत का समर्थन करने के बाद पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय द्वारा इस्लामाबाद में आनन-फानन में एनएसजी देशों के राजनयिकों की एक बैठक बुलाई गई। इस बैठक में राजनयिकों को समझाया गया कि पाकिस्तान के पास वह सब कुछ है जो एक एनएसजी सदस्य देश में प्रवेश के मानक होते हैं। पाकिस्तान ने इन मिशनों से यह भी कहा कि भारत को एनएसजी की सदस्यता मिलती है तो साउथ एशिया में अस्थिरता का माहौल बन जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें