सोमवार, 6 जून 2016

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में आतंकियों ने किया ग्रेनेड हमला, हंदवाड़ा में भी मुठभेड़ जारी

जम्मू-कश्मीर में हंदवाड़ा के जंगलों में आज लगातार चौथे दिन भी आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। यह मुठभेड़ हंदवाड़ा के बावन नामक जंगल में चल रही है। खबर लिखे जाने तक मुठभेड़ जारी थी।

इससे पहले शुक्रवार को भी आतंकी और सुरक्षाबलों के बीच कश्मीर के बारामुल्ला जिले के तमांग क्षेत्र में मुठभेड़ हुआ था। इस मुठभेड़े में चार आतंकी मारे गए थे जबकि सेना का एक जवान शहीद हो गया था।

वहीं घाटी के पुलवामा में भी आतंकियों द्वारा किए गए एक ग्रेनेड हमले में पांच लोग घायल हो गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें