शुक्रवार, 24 जून 2016

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा - देश में दो बच्चे पैदा करने का बने कानून

 अपने विविादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने फिर एक एेसा ही बयान दिया है। मथुरा में आयोजित एक कार्यक्रम में गिरिराज सिंह ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए देश में सभी के लिए आम राय से अधिकतम दो बच्चे पैदा करने का कानून बनना चाहिए।
गिरिराज सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार पर भी तीखे प्रहार किए। वेटरनेरी यूनिवर्सिटी और केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान के भ्रमण कार्यक्रम पर आए केंद्रीय लघु उद्योग राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने प्रदेश की अखिलेश सरकार को मथुरा हिंसा और कैराना के पलायन वाले मुद्दे पर घेरा। गिरिराज सिंह ने देश की बढ़ती आबादी को नियंत्रित करने के लिए भी सलाह दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें